ऊंगली में चोट के कारण शिखर धवन दिल्ली टेस्ट से हुए बाहर, रैना टीम में शामिल

dhawan-rainaनई दिल्ली : भारतीय बल्लेबाजी की नई सनसनी शिखर धवन ऊंगली की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। मोहाली टेस्ट मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान धवन के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था जिसके कारण उन्हें छह सप्ताह तक बाहर रहना होगा।

बीसीसीआई ने बयान में कहा कि चार मैचों की श्रृंखला के लिए शुरुआती टीम में नहीं चुने गए गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पीलिया होने के कारण वह भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। चयन समिति ने धवन की जगह सुरेश रैना को टीम में चुना है।
बीसीसीआई ने बयान में कहा कि शिखर धवन बाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में 22 से 26 मार्च के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह छह सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने बयान में कहा कि अखिल भारतीय चयन समिति ने इसके बाद गौतम गंभीर और सुरेश रैना को चौथे टेस्ट मैच के लिये टीम में शामिल किया। लेकिन गंभीर का दिन में रक्त परीक्षण किया गया और उन्हें पीलिया है। इसलिए टीम की आधिकारिक घोषणा में देरी हुई क्योंकि बोर्ड रिपोर्ट की प्रति का इंतजार कर रहा था। इस कारण गंभीर दिल्ली टेस्ट में भाग नहीं ले पाएंगे।

चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रविंदर जडेजा, हरभजन सिंह, आर. अश्विन, प्रज्ञान ओझा, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, सुरेश रैना और इशांत शर्मा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493