नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का अगला सीजन नहीं खेल सकते हैं। टीम के मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन सुरेश रैना ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है। रैना ने कहा है कि अगर सरएसके आईपीएल 2021 जीतती है, तो वे धोनी को अगला सीजन खेलने के लिए भी मनाएंगे। इससे साफ है कि टीम के हारने पर धोनी लीग से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी ने 2020 में ही संन्यास ले लिया था।
dharmpath.com dharmpath