रांची-लंबी पूछताछ के बाद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। बाद में कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया। यानी गुरुवार से 5 दिनों तक पूजा सिंघल ईडी की हिरासत में रहेंगी। इससे पहले बुधवार को पूजा सिंघल दुबारा पूछताछ के लिए रांची के ईडी कार्यालय पहुंची थी। खूंटी में मनरेगा के धन के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने पति-पत्नी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को भी पूजा सिंघल और उनके पति से 9 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गयी थी। ईडी ने उनसे उनकी आमदनी के स्रोतों, मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका और उनके बैंक खाते में जमा 1.67 करोड़ नकद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे। वह झारखंड की पहली आइएएस अधिकारी हैं, जिनके ठिकानों पर ईडी ने मनी लाउंड्रिंग के आरोप में छापा मारा और पूछताछ के लिए समन जारी किया।
dharmpath.com dharmpath