Eknath shinde बने Maharashtra के मुख्यमंत्री , BJP के देवेंद्र फडणवीस ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

मुम्बई-एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बन गए हैं. राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम पद की शपथ (Eknath Shinde Oath) दिलाई. एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पद के लिए शिंदे का नाम लेकर सबको चौंका दिया था. पूर्व सीएम फडणवीस ने कहा था कि वह सरकार में शामिल नहीं होंगे लेकिन बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर उन्होंने सरकार में शामिल होने का फैसला लिया और शपथ ली.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493