चावल खाने से कम होता है मोटापा

चावल और रोटी के न्यूट्रिशन वैल्यू को लेकर हमेशा तुलना की जाती है. भारत में चावल पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है लेकिन इसके न्यूट्रिशन को लेकर लोगों में डाउट रहता है. कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि चावल से मोटापा बढ़ता है और इस वजह से भी वे इसे कम खाते हैं.

अगर आप भी अब तक ऐसा सोचते रहे हैं तो एक अच्छी खबर है, जापान में हुई एक रीसर्च की मानें तो चावल से भरपूर डायट लेने से मोटापा बढ़ता नहीं बल्कि कम होता है. रिसर्चर ने बताया, कैसे होता है ऐसा… यह रिसर्च 136 देशों के के लोगों, उनकी चावल खाने की हैबिट्स और कैलरी इनटेक को ध्यान में रखते हुए की गई थी. इसमें हर देश के कैंडिडेट के BMI (बॉडी मास इंडेक्स) के डेटा को भी देखा.

स्टडी की लीड रिसर्चर प्रफेसर टोमोको बताती हैं कि स्टडी में सामने आया कि जिन देशों में चावल मुख्य भोजन के रूप में खाया जाता है वहां मोटापे की दर कम थी. वहीं वेस्टर्न कंट्रीज जहां चावल कम खाए जाते थे वहां मामला उलट था. वह इसकी वजह भी बताती हैं, चावल में फैट कम होता है, यह प्लांट कंपाउंड है साथ ही इसमें काफी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं. चावल खाकर आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493