Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » धर्म-अध्यात्म » होलिका_दहन_का_शास्त्रोक्त_निर्णय ,भारत में दो दिन होगा होलिका दहन

होलिका_दहन_का_शास्त्रोक्त_निर्णय ,भारत में दो दिन होगा होलिका दहन

March 4, 2023 7:42 pm by: Category: धर्म-अध्यात्म Comments Off on होलिका_दहन_का_शास्त्रोक्त_निर्णय ,भारत में दो दिन होगा होलिका दहन A+ / A-

प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च सायं 4:17 से प्रारंभ होकर 7 मार्च की शाम को 6:09 तक रहेगी।

अतः भारत में जहां सूर्यास्त 6:09 के बाद होगा वहां पर होलिका दहन 6 मार्च को और जिन प्रदेशों में सूर्यास्त 6:09 से पूर्व होगा वहां पर दहन 7 मार्च को किया जाएगा।

भारत सरकार ने 7 और 8 मार्च को होलिका दहन व धुलेंडी का अवकाश घोषित किया है।

राजस्थान सहित कई राज्यों में 7 मार्च को सूर्यास्त पूर्व ही पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी। जिससे प्रदोषकाल में पूर्णिमा का अभाव रहेगा। जबकि 6 मार्च को पूर्णिमा सम्पूर्ण प्रदोषकाल में व्याप्त रहेगी।

इसीलिए राजस्थान में 6 मार्च को होलिका दहन और 7 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी और इसी दिन सरकारी अवकाश रहेगा।

6 मार्च को होलिका दहन वाले स्थान
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल आदि

7 मार्च को होलिका दहन वाले स्थान

पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, असम सहित सभी पूर्वी प्रदेश

जहां 6 मार्च को होलिका दहन होगा वहाँ 6 मार्च सोमवार की रात यानि 7 मार्च को 1:52 के बाद होलिका दहन होगा। रात्री 2:07 बजे शुभ का चौघड़िया शुरू होगा। पूर्णिमा को भद्रा की आगे की 20 घटी छोड़कर 3 घटी (72 मिनट) यानि 1:52 से 3:04 तक भद्रा पुच्छ मानी जायेगी। उसी मे होलिका दहन होगा। और एक घटी का मान 24 मिनट होता है।

जहाँ 7 मार्च को होलिका दहन होगा वहाँ प्रदोष काल में होलिका दहन होगा।

होलिका_दहन_का_शास्त्रोक्त_निर्णय ,भारत में दो दिन होगा होलिका दहन Reviewed by on . प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च सायं 4:17 से प्रारंभ होकर 7 मार्च की शाम को 6:09 तक रहेगी। अतः भारत प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च सायं 4:17 से प्रारंभ होकर 7 मार्च की शाम को 6:09 तक रहेगी। अतः भारत Rating: 0
scroll to top