भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच नियुक्त हुए हृषिकेश कानितकर

मुंबई। भारत के पूर्व बल्लेबाज हृषिकेश कानितकर को भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवाक को उक्त जानकारी दी। कानितकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में 9 दिसंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से टीम के साथ जुड़ेंगे।

वहीं, वरिष्ठ महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच रमेश पोवार, वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में शामिल होंगे और बीसीसीआई के पुनर्गठन मॉड्यूल के हिस्से के रूप में पुरुष क्रिकेट में स्विच करेंगे।

अपनी नियुक्ति पर कानितकर ने कहा, “सीनियर महिला टीम के नए बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान की बात है। मुझे इस टीम में जबरदस्त संभावनाएं दिख रही हैं और हमारे पास युवाओं और अनुभव का अच्छा मिश्रण है। मेरा मानना है कि यह टीम आगे की चुनौती के लिए तैयार है। हमारे पास कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं आ रही हैं और यह टीम के लिए और बल्लेबाजी कोच के रूप में मेरे लिए रोमांचक होने वाला है।”

वहीं, रमेश पोवार ने कहा, “सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में मेरे कार्यकाल का अनुभव समृद्ध रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मैंने खेल के कुछ दिग्गजों और देश की उभरती प्रतिभाओं के साथ मिलकर काम किया है। एनसीए में अपनी नई भूमिका के साथ, मैं भविष्य के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने में मदद करने के लिए अपने वर्षों के अनुभव को आगे बढ़ाना चाहूंगा। मैं खेल और बेंच स्ट्रेंथ के विकास के लिए वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

एनसीए के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, “रमेश पोवार के ऑन-बोर्ड (स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में) आने के साथ, हमें यकीन है कि वह अपनी विशेषज्ञता और अनुभव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लाएंगे। घरेलू, आयु-वर्ग क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय सर्किट में काम करने के बाद, मुझे यकीन है कि वह खेल की बेहतरी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मैं एनसीए में उनकी नई भूमिका में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493