ISS में ‘गूंजा भारत माता की जय’! शुभांशु शुक्ला ने बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखता है हिंदुस्तान

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष में गए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की है. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उनका हालचाल जाना और कहा कि उनकी यह यात्रा नए युग का शुभ आरंभ है. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पर जाने वाले पहले भारतीय ने देश के लिए इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया. बातचीत के अंत में उन्होंने ‘अंतरिक्ष से भारत माता की जय’ कहा. पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से कहा, ‘आप भारतभूमि से दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं. आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है.’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘जब हम दोनों बात कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं, मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है. अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई देता और शुभकामना देता हूं.’ पीएम मोदी ने शुभांशु से पूछा कि वहां सब कुशल मंगल तो है? इस पर शुभांशु ने पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वहां सब ठीक है. उन्होंने कहा, ‘सभी के आशीर्वाद और प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. मेरी यात्रा पृथ्वी से ऑर्बिट तक की 400 किमी की यात्रा बेहद अहम है. आज मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493