मोरबी पुल हादसे के मुख्य आरोपी जयसुख पटेल ने किया सरेंडर

Morbi Bridge Collapse: ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल (Jaysukh Patel) ने बीते साल झूलता पुल टूटने की घटना के संबंध में मंगलवार को मोरबी की एक अदालत में सरेंडर कर दिया. पुलिस द्वारा 27 जनवरी को दाखिल चार्जशीट में पटेल को एक आरोपी के रूप में नामजद किया गया था. उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने सरेंडर कर दिया, जिसने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (ओरेवा ग्रुप) मोरबी में मच्छू नदी पर ब्रिटिश काल के झूलता पुल के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार था, जो मरम्मत के कुछ दिनों बाद पिछले साल 30 अक्टूबर को टूट गया था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493