कमलनाथ सरकार में मंत्री रहते सिंहस्थ मामलों में क्लीन चिट देने का उपहार बीजेपी से जयवर्धन सिंह को मिला है? पूर्व मंत्री उमंग सिंघार समर्थक ने कसा तंज

भोपाल– मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से सियासी तनातनी किसी से छुपी नहीं है। दिग्विजय के बेटे विधायक जयवर्धन सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिलने पर सिंघार ने दिग्विजय सिंह को बधाई दे डाली। इस पर भाजपा ने तंज भी कसा है।

राज्य विधानसभा में आयोजित एक समारोह में विधायक, मंत्री के अलावा मीडिया और विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार दिए गए। यह पुरस्कार लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने प्रदान किए। पुरस्कार पाने वालों में सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार पाने वालों में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का नाम भी शामिल है।

जयवर्धन केा पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस के विधायक उमंग सिंघार ने बधाई देते हुए ट्वीट किया और लिखा, भाजपा सरकार से सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार जयवर्धन जी को मिलने पर बधाई और साथ ही दिग्विजय सिंह को भी बधाई देता हूं।

सिंघार की बधाई पर भाजपा ने तंज कसा हैं, सिंघार के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा है, उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह की राजनीतिक छत पर फिर की पत्थरबाजी। ट्वीट कर जयवर्धन को पुरस्कृत होने पर दिग्विजय पर तीखा कटाक्ष किया।

इसके अलावा सिंघार के एक समर्थक शिवेम तिवारी ने लिखा, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहते सिंहस्थ मामलों में क्लीन चिट देने का उपहार बीजेपी से जयवर्धन सिंह को मिला है?

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493