Jammu-Kashmir Hindi News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक ट्रक से 21 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त होने के बाद वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया.अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा, ‘चेनानी में राजमार्ग पर ‘जीरो प्वाइंट’ पर वाहनों की जांच के दौरान, कश्मीर से आ रहे एक ट्रक को रोका गया. ट्रक पंजाब के नवांशहर निवासी कुलविंदर सिंह चला रहा था.’ उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान लगभग 21.5 किलोग्राम हेरोइन के 18 पैकेट जब्त किए गए.
dharmpath.com dharmpath