Jammu Kashmir Hindi News: जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों ने 15 अगस्त से पहले उरी जैसी बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. यहां राजौरी के दारहाल इलाके में स्थित परगल आर्मी कैंप में घुसे सुसाइड बॉम्बर को ढेर कर दिया गया है. आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में तीन जवान भी शहीद हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तब दोनों पक्षों की तरफ से जोरदार फायरिंग भी हुई. स्थिति को देखते हुए दारहाल पुलिस स्टेशन से छह किलोमीटर स्थित अतिरिक्त सुरक्षा दलों को आर्मी कैंप की तरफ रवाना किया गया है. जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने ये जानकारी दी.
dharmpath.com dharmpath