पत्रकारों के लिए शिवराज सिंह की घोषणा पर कमलनाथ ने किया ट्वीट,पत्रकारों के लिए बेहतर योजनाएं लाने की घोषणा

भोपाल:मुख्यमंत्री निवास में आयोजित पत्रकार समागम में जहाँ आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्षों से लंबित पत्रकार कल्याण योजनाओं में बढ़ोत्तरी की घोषणाएं कीं वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार करते हुए भाजपा से बेहतर योजनाएं अपने घोषणा-पत्र में लाने की बात कही है उन्होंने लिखा,पत्रकार का सबसे बड़ा सम्मान होता है क़लम की स्वतंत्रता और सबसे बड़ा पुरस्कार होता है अभिव्यक्ति की आज़ादी।एक मुखर पत्रकारिता, मज़बूत लोकतंत्र की गारंटी है।

कमलनाथ कहते हैं,मध्य प्रदेश के पत्रकार साथियों को भरोसा देता हूँ कि घोषणावीर तो आपको 18 साल से क्या दे रहे हैं, आप मुझसे से बेहतर जानते हैं।
कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सम्मान के लिए महत्वपूर्ण योजनाएँ लेकर आएगी।

चुनावी दौर में भाजपा एवं कांग्रेस में जन-कल्याण की योजनाएं लाने की होड़ मची हुई है,अब देखना है ऊँट किस करवट बैठता है लेकिन इस फेरे में लाभ जनता का ही होना है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493