Karnataka: सांप्रदायिक तनाव के बाद शिवमोगा में धारा 144 लागू

Shivamogga Clash News : एसपी ने बताया कि ‘कुछ इलाकों में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं हालांकि शांति नगर और रागी गुड्डा इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है।

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में सांप्रदायिक तनाव के बाद प्रशासन ने रागी गुड्डा इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही रागी गुड्डा में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि बीती रात एक धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद कर्नाटक के शिवमोगा में हिंसा भड़क गई थी। शिवमोगा के एसपी जीके मिथुन कुमार ने बताया कि ‘कुछ शरारती तत्वों ने ईद उल मिलाद के जुलूस पर पथराव कर दिया था। इसके बाद हिंसा भड़क गई और गुस्साए लोगों ने वाहनों और घरों में तोड़फोड़ की। वीडियो के आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493