कर्नाटक: राहुल गांधी पर बनाये विडिओ पर भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर एफ़आईआर

नई दिल्ली: कर्नाटक पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘आईटी सेल’ के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर कर्नाटक कांग्रेस नेता रमेश बाबू द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी.

मालवीय ने 17 जून को वीडियो पोस्ट किया था. जिसका कैप्शन था, ‘राहुल गांधी खतरनाक हैं और एक चालाक खेल खेल रहे हैं…’

वीडियो में एक ऐसे व्यक्ति का एनिमेटेड चित्रण है जो ‘किसी भी कीमत पर मोदी को रोकना चाहता है’ और इसके लिए गांधी की मदद लेता है. वीडियो राहुल गांधी के भाषणों का मजाक उड़ाता प्रतीत होता है और दावा करता है कि उनका इस्तेमाल भारत को तोड़ने की इच्छा रखने वाली विदेशी ताकतों द्वारा किया जा रहा है.

एनडीटीवी ने बताया है कि एक अन्य ट्वीट में भाजपा नेता ने एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया, जिसमें कथित तौर पर गांधी के भाषणों के परिवर्तित संस्करण हैं.

मालवीय पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 120 बी (आपराधिक साजिश), 505-2 (वर्गों के बीच दुश्मनी, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) और 34 (सामान्य इरादे से कई लोगों द्वारा किया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कांग्रेस नेता प्रियाक खड़गे और बाबू ने 19 जून को कांग्रेस पार्टी की ओर से मालवीय, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा चंडीगढ़ प्रमुख अरुण सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि राहुल गांधी को ‘एक दुर्भावनापूर्ण और झूठे 3डी एनिमेटेड वीडियो का निशाना बनाया गया है.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493