Loksabha Elections: BJP ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली– लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को जारी इस लिस्ट 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। पीएम मोदी वाराणसी से जबकि अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेगें। इस लिस्ट में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया गया है। इनमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी शामिल हैं।

भाजपा ने पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 51, बंगाल के 20, MP के 24, गुजरात और राजस्थान के 15, केरल के 12, तेलंगाना के 9, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ के 11, दिल्ली के 5, जम्मू कश्मीर के 2 और उत्तराखंड के 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493