madhyapradesh: कटनी जिले में मासूम से रेप

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के एक गांव में रविवार तड़के अपने घर में सोई हुई तीन वर्षीय मासूम बच्ची को एक युवक अपने कमरे में उठाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. परिजनों की नींद खुलने पर जब बच्ची नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई, जो बाद में आरोपी के घर के पास ही मिली. यह घटना रविवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई. बच्ची की हालत गम्भीर होने की वजह से उसे विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से कटनी जिला अस्पताल में रेफर किया गया और वहां से उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह कैमोर-झुकेही मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि थाने ले जाते समय 100 डायल से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई. उन्होंने कहा कि आरोपी युवक किराए पर रहता है और एक सीमेंट कंपनी में काम करता है. जैन ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक इस बच्ची को रात लगभग 3:00 बजे सोते में उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ वहां कथित दुष्कर्म किया.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परिजनों की नींद खुलने पर जब बच्ची नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई, जो बाद में आरोपी के घर के पास ही मिली. जैन ने बताया कि बच्ची द्वारा घटना के बारे में बताए जाने के बाद उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी . उन्होंने कहा कि परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

एसपी ने कहा कि बच्ची की हालत गम्भीर होने की वजह से उसे विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से कटनी जिला अस्पताल में रेफर किया गया और वहां से उसे जबलपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया है .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493