hariyana बिजली चोरी में अव्वल 700 करोड़ का झटका

गुरुग्राम (हरियाणा): हरियाणा में पिछले पांच वर्षों में 706.82 करोड़ रुपये की बिजली चोरी का पता चला है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने ने बताया कि इनमें से बिजली चोरी के दोषी पाए गए लोगों से 378.33 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक (एमडी) पीसी मीणा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में पिछले माह तक 51.21 करोड़ रुपये की बिजली चोरी हुई और 31.22 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

, तकनीकी हस्तक्षेप और चोरी का पता लगने से डिस्कॉम ने तकनीकी और वितरण घाटे को काफी कम कर लिया है. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में 156.65 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पाई गई और 78.70 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया. बिजली कंपनी की टीम द्वारा 1,81,078 उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों की जांच की गई और 45,470 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493