Mask Mandatory: चीन समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए देश में भी तमाम तरह के उपाय किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में केरल सरकार ने राज्य में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है. केरल सरकार की तरफ से जारी आदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने की खातिर प्रभावी उपाय करने का भी निर्देश दिया है. इसके अलावा, सरकार ने दुकानों, थिएटरों और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों को वायरस से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाथ धोने और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया.
dharmpath.com dharmpath