MP: टीकमगढ़ में डायरिया का प्रकोप

टीकमगढ़- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा विकासखंड की ग्राम पंचायत टांगना में डायरिया के मामलों में अचानक बढ़ोतरी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के चलते 25 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर मरीजों का इलाज कर रही है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के मामले पहले से ही सामने आ रहे थे। इसी दौरान गांव में चल रहे शादी-विवाह कार्यक्रमों में खान-पान में लापरवाही बरती गई। जिसके बाद कई लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की समस्या होने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़कर दो दर्जन से अधिक हो गई।

बीमारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित घरों और आसपास के इलाकों में कीटाणुनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दूषित भोजन और अशुद्ध पानी इस बीमारी के फैलने की मुख्य वजह हो सकते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की सलाह दी गई है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481