भोपाल-मध्य प्रदेश में फिलहाल कोई मजबूत मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन 4 अगस्त को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में यलो अलर्ट जारी किया है। अब तक प्रदेश में औसतन 28 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 10.5 इंच अधिक है।
dharmpath.com dharmpath