MP में गहराया LPG संकट, विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नाले में पाइप डालकर चूल्हा जलाया

इटारसी-गैस की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर राजनीतिक विरोध  सामने आया है। नर्मदापुरम जिले के पुरानी इटारसी क्षेत्र में रविवार को युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बजाज शोरूम के पास नाले में गैस पाइप डालकर प्रतीकात्मक रूप से चूल्हा जलाया और सरकार पर तंज कसा।

एलपीजी की इस किल्लत का असर कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश भर में करीब 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट पिछले छह दिनों से कॉमर्शियल सिलेंडर के इंतजार में हैं। भोपाल और इंदौर के कई होटलों ने सीमित गैस उपलब्धता के कारण अपना मेन्यू छोटा कर दिया है। वहीं, कई छोटे ठेले, रेहड़ी और फूड स्टॉल पूरी तरह बंद हो गए हैं। इसकी वजह से दिहाड़ी कमाने वाले लोगों की आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493