मंडीदीप- राजधानी भोपाल के समीप मंडीदीप क्षेत्र में गैस सिलेंडरों के भंडारण में नियमों की अनदेखी सामने आने पर प्रशासन ने एक एलपीजी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में सिलेंडर खुले में रखे पाए गए जिसे लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन माना गया। अधिकारियों ने मौके पर सिलेंडरों को जब्त कर पंचनामा तैयार किया।
जांच में यह भी सामने आया कि ये सिलेंडर 13 मार्च को होशंगाबाद की सिक्योरिटी पेपर मिल को सप्लाई के लिए एजेंसी को मिले थे लेकिन उन्हें तय स्थान तक भेजने के बजाय परिसर में ही रखा गया था। इसके अलावा परिसर में 19 किलोग्राम क्षमता के 115 सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 10 सिलेंडर (इनमें 5 भरे और 5 खाली थे) भी पाए गए। ये सभी सिलेंडर गोदाम में सुरक्षित रखने के बजाय खुले स्थान पर रखे हुए थे। अधिकारियों ने इसे गैस एजेंसी की लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन मानते हुए मौके पर मौजूद सिलेंडरों को जब्त कर लिया और पंचनामा तैयार किया। बाद में इन्हें एजेंसी संचालक की सुपुर्दगी में रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath