ओपिनियन पोल ने बढ़ाया चुनावी सस्पेंस! क्या ममता फिर बनेंगी बंगाल की ‘दीदी’

नई दिल्ली– देश के पांच अहम राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आए एक ताजा ओपिनियन पोल ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है. सर्वे के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में अलग तरह की चुनावी तस्वीर बनती दिख रही है. कहीं सत्तारूढ़ दल को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है तो कहीं मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है.

इन चुनावों में करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और देश भर में लगभग 2.19 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई जाएगी. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार ज्यादातर राज्यों में मतदान अप्रैल में होगा और 4 मई को मतगणना के साथ चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी.

294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए ओपिनियन पोल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है. सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही है, हालांकि मुकाबला पहले की तुलना में ज्यादा कड़ा माना जा रहा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493