MP में फिर बदला मौसम का मिजाज

राजगढ़-मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। सोमवार शाम राजधानी भोपाल में भी मौसम बदला नजर आया। यहां बादल छाए रहे और साथ ही हल्की बारिश दर्ज भी की गई। जबकि, कुछ इलाकों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसकी वजह से अचानक मौसम खराब हो सकता है। ऐसे हालात में फसलों और खुले में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481