MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS अफसरों तबादला

भोपाल-मध्य प्रदेश सरकार ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बुधवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल का असर मंत्रालय से लेकर मैदानी प्रशासन तक देखने को मिला है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जबकि, कुछ को मंत्रालय से फील्ड पोस्टिंग और फील्ड से मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है।

तबादला सूची के अनुसार, अब तक राजस्व विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव खनिज साधन बनाया गया है। ई. रमेश कुमार को प्रमुख सचिव राजस्व के साथ पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त एवं अर्धघुमंतू जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, मुकेश चंद्र गुप्ता को प्रमुख सचिव जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने मंत्रालय और मैदानी प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों की अदला-बदली की है। इसी क्रम में रीवा संभाग के आयुक्त बाबू सिंह जामोद को सचिव नगरीय विकास एवं आवास बनाया गया है। जबकि, इस विभाग के सचिव शीलेंद्र कुमार सिंह को रीवा संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह अब सचिव खेल एवं युवा कल्याण होंगे। जबकि, लंबे समय से मैदानी पदस्थापना की इच्छा जता रहे कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493