उत्तर भारत में शाम तक कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश

नई दिल्ली-उत्तर पश्चिम भारत से मानसून अभी दूर है लेकिन प्री मानसून के शॉवर की स्थिति में तेज और चिलचिलाती गर्मी से राहत का माहौल बनाया हुआ है. भारतीय मौसम विभाग का सोमवार के मौसम को लेकर अनुमान है कि यहां जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों समेत राजस्थान में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से हल्की बारिश का अनुमान है.

इन इलाकों में दोपहर से शाम के वक्त तेज हवाएं चलने की भी आशंका है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी. इन इलाकों में मानसून अभी नहीं पहुंचा और यह मानसून से पूर्व की स्थिति है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून अभी तक दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों तक ही पहुंचा है. उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत तक इसके आने में अभी वक्त लगेगा.

सोमवार को राजधानी के दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी, मध्य, दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पक्षिमी, पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश/ बादलों की गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने और अचानक तेज हवाओं को झोंके आने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा से लेकर 60 kmph तक हो सकती है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493