MP में बदला मौसम का मिजाज, 52 जिलों में आंधी की चेतावनी

भोपाल-मध्य प्रदेश में मानसून से पहले प्री-मानसून जमकर बरस रहा है। शनिवार को भी राज्य में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 52 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी (IMD) का कहना है कि प्रदेश के ऊपर 3 साइक्लोनिक सकुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है, जिसकी वजह से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। भोपाल में विगत तीन दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है।

शनिवार को भोपाल, रायसेन, राजगढ, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, म्वालियर, शिवपुरी, दृतिया, मुरैना, भिंड, शयोपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश के आसार हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493