BCCI ने यशस्वी जायसवाल को दिया मौका

नई दिल्ली-भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय चयन समिति ने उनकी जगह युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने विराट के चोटिल होने और उनके विकल्प के तौर पर यशस्वी को चुने जाने की जानकारी दी है।

विराट कोहली का टीम से बाहर होना भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए महत्वपूर्ण नुकसान माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से वह वनडे क्रिकेट में शानदार लय में थे और लगातार टीम के लिए अहम रन बना रहे थे। मौजूदा समय में कोहली केवल वनडे प्रारूप में ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493