MP में लॉरेंस विश्नोई गैंग का खौफ, भोपाल के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ रुपए की फिरौती

भोपाल-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कारोबारी को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया। साथ ही उसने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह प्रदेश में एक महीने के भीतर ऐसी चौथी घटना है।

पुलिस के अनुसार, पार्वती नगर निवासी 42 वर्षीय रियल एस्टेट और सराफा कारोबारी गौरव जैन को 18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा है और उन्हें 10 करोड़ रुपए तैयार रखने होंगे। आरोपी ने गौरव को अपने परिचितों से मिलने और इंटरनेट पर अपनी जानकारी देखने की बात भी कही।

पहले कॉल को कारोबारी ने नजरअंदाज कर दिया लेकिन 20 मार्च की सुबह करीब 10:56 बजे दूसरे अंतरराष्ट्रीय नंबर से फिर कॉल आया। इस बार आरोपी ने सीधे पैसे की मांग दोहराई और इनकार करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि रकम नहीं देने पर उसके गुर्गे कहीं भी हमला कर सकते हैं। इसके बाद व्हाट्सऐप पर लगातार धमकी भरे ऑडियो मैसेज भी भेजे गए। जिनमें रैकी कराने और हथियार से हमला करवाने की बात कही गई। इससे घबराए कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493