MP से UP तक बढ़ेगा मानसून,बारिश से दिल्लीवासियों को राहत

नई दिल्ली-दक्षिण-पश्चिमी मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में 11 जून को जल्दी पहुंचने और कई दिनों तक ठहर जाने के बाद रविवार को राज्य में आगे बढ़ गया. अगले तीन-चार दिन में गुजरात तथा इससे सटे उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के लिए मानसून को लेकर स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.
यह 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों और 30 जून तक पूरे राज्य में पहुंचेगा. आईएमडी के अनुसार, अगले सप्ताह गुजरात के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है.

अगले तीन-चार दिन के दौरान इसके उत्तरी अरब सागर तथा गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 और 25 जून को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. रविवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने से राजधानी के निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, दक्षिण-पश्चिमी मानसून अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष हिस्से, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, ओडिशा के शेष हिस्से और झारखंड के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493