मप्र: शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने को ले पार्टी के भीतर से उठी आवाज, पूर्व महिला – मोर्चा प्रदेश मंत्री ने फेसबुक पोस्ट पर मांग की

इंदौर: मप्र में मुख्यमंत्री बदलने की मांग में चिंगारी लग चुकी है ,आगे नाम आया है पूर्व महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी का जो इंदौर से हैं लेकिन सूत्र बता रहे हैं इसके पीछे सोची समझी योजना है,श्रेष्ठा तो मात्र एक मोहरा है।

श्रेष्ठा अपने कार्य के तौर तरीकों से पहले भी पार्टी में चर्चित रहीं हैं आज उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा की माननीय राज्यपाल जी मप्र के सीएम को हटाया जाय एवं नया मुख्यमंत्री बनाया जाय.

भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर का कहना है की बहुत पहले श्रेष्ठा को हटाया जा चुका है एवं वे अब पार्टी की प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं.

श्रेष्ठा मनुश्रे नामक एक स्वयंसेवी संस्था भी चलाती हैं.

उनकी सोशल मीडिया वाल पर इस कमेंट के बाद बहस छिड़ गयी है ,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष लता येलकर लिखती हैं पगला गयी हो क्या ? वहीँ पार्टी के कुछ समर्थक इसे पार्टी लाइन से अलग जाना मान रहे वहीँ कई उनकी इस बात का समर्थन कर रहे हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493