मप्र:16वीं विस सत्र के पहले दिन 207 विधायकों को दिलाई शपथ

भोपाल. मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ के साथ सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन मुख्यमंत्री सहित 207 नवनिर्वाचित सदस्यों को सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव ने शपथ दिलाई। औपचारिक स्वागत के पश्चात सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए सामयिक अध्यक्ष भार्गव ने कांग्रेस विधायक दल के नेता उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया।इसके बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। फिर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य विधायकों ने शपथ ली।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493