मप्र:महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया

मध्‍य प्रदेश के सतना के मैहर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मैहर टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि महिला के साथ मारपीट के मामले में शनिवार की रात ही एफआइआर दर्ज कर ली गई थी। जांच पड़ताल की जा रही।

सतना –सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की, फिर साड़ी उतारकर दो घंटे तक उसे गांव में घुमाया। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है। ये वारदात मैहर थाना क्षेत्र के गांव में 38 वर्षीय महिला के साथ हुई है। शनिवार देर शाम हुई इस घटना के बाद महिला के जेठ ने डायल 100 को सूचना दी, तब आरोपितों के चंगुल से महिला मुक्त हो पाई। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला ने बताया कि गांव का ऋषिकेश पटेल अपने चार साथियों के साथ छह अक्टूबर की रात घर में चोरी करने घुसा था। रात करीब दो बजे आवाज सुनकर मेरी और पति की नींद खुल गई, जिससे तीन लोग तो भाग गए। उन्होंने ऋषिकेश को पकड़ लिया और डायल 100 को सूचना दे दी। पुलिस ऋषिकेश को ले गई। शनिवार शाम ऋषिकेश छूटकर आया और साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर घर में घुसा और मारपीट करने लगा। उसने मुझे घसीटकर घर से बाहर ले गया। मेरी साड़ी उतार दी और मुझे पूरे गांव में घुमाया। ऋषिकेश के साथ उसके समाज की महिलाओं समेत लगभग 50 लोग थे। मेरे जेठ ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर आई तब मुझे बचाया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493