MP:IAS अफसरों का प्रमोशन,नरहरि बने पीएस, लवानिया-इलैया राजा सचिव बनाए गए

भोपाल– नए साल में मध्य प्रदेश के IAS अफसरों का होने वाला प्रमोशन लिस्ट जारी हो चुका है। राज्य शासन की ओर से सोमवार को आईएएस अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है। एक जनवरी 2025 से प्रभावी होने वाली लिस्ट आने के बाद अब सीएम सचिवालय में तीन सचिव हो गए हैं। भरत यादव पहले से सीएमओ में सचिव हैं। सूची में अविनाश लवानिया और इलैया राजा टी भी पदोन्नत होकर सचिव बन गए हैं। यह दोनों अभी सीएम सचिवालय में अपर सचिव हैं।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में सचिव पद पर कार्यरत जिन दो अफसरों को प्रमोट कर प्रमुख सचिव बनाया गया है, उनमें नवनीत मोहन कोठारी और पी. नरहरि के नाम शामिल हैं। अभी कोठारी को पुराने विभाग पर्यावरण में ही प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं नरहरि भी सचिव पीएचई से प्रमुख सचिव पीएचई बनाए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में जिन अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (अपर सचिव) पर पदोन्नत किया गया है उसमें उपसचिव नवीन व नवकरणीय ऊर्जा वीरेंद्र कुमार, कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह, एमडी भवन विकास निगम डॉ पंकज जैन, एमडी मत्स्य महासंघ निधि निवेदिता, उप सचिव वित्त विभाग, स्वरोचिष सोमवंशी, कलेक्टर सीधी, प्रवीण सिंह अढायच, कलेक्टर सीहोर, अनुराग वर्मा, कलेक्टर सतना, प्रतिभा पाल, कलेक्टर रीवा शामिल हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493