नई दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है. दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा. दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई. स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार, चंडीगढ़ में दिन में कड़ाके की ठंड रही और शहर में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है. हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड रही. अंबाला में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब में पठानकोट शीतलहर की चपेट में रहा, जहां अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटियाला में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है.
dharmpath.com dharmpath