नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर के एक स्कूल में मुस्लिम छात्र को साथी छात्रों द्वारा थप्पड़ मारने की घटना से संबंधित मामले वीडियो साझा करने के लिए में यूपी पुलिस ने ऑल्ट न्यूज़ के पत्रकार ज़ुबैर के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है. रिपोर्ट के अनुसार, जिस गांव में घटना हुई थी, वहां के निवासी विष्णुदत्त की शिकायत पर 28 अगस्त की सुबह मंसूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. ज़ुबैर पर पीड़ित छात्र की पहचान ज़ाहिर करने का आरोप है. ज़ुबैर ने इसे ‘बदले की राजनीति’ बताते हुए कहा है कि उन्होंने एनसीपीसीआर के कहने के बाद उक्त वीडियो हटा दिया था और ये बात अपनी टाइमलाइन पर भी बता दी. हालांकि ‘मुझसे पहले और बाद में कई अन्य टीवी चैनलों और एंकरों ने यही वीडियो चलाया है.’
dharmpath.com dharmpath