Muzaffarpur :बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित प्रसाद अस्पताल में गुरुवार 4 जून सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई. अस्पताल के ICU में धुंआ भरने से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए. आग अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई. मरीज़ों की मौत अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में धुआं भर जाने के कारण हुई. फिलहाल, बचाव अभियान जारी है और आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. इंडिया टीवी और बाकी मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि लगभग 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, लेकिन उन्हें आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. मानना है कि आग लगने की वजह संभवतः शॉर्ट सर्किट थी. ज़िलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे-जैसे आग फैली, घना और ज़हरीला धुआं तेज़ी से इमारत के बड़े हिस्से में फैल गया, जिससे अस्पताल परिसर के अंदर अफरा-तफरी मच गई. आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मरीज़ों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया.
dharmpath.com dharmpath