कार में अब सबको लगानी होगी सीट बेल्ट,वरना होगा जुर्माना

Seat Belt Mandatory-कार में बैठने वाले सभी लोगों को अब सीट बेल्ट (Seat Belt Mandatory) लगाना पड़ेगा. बिना सीट बेल्ट लगाए पकड़े जाने पर जुर्माना भी देना पड़ेगा. केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इसका ऐलान किया है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन दिनों के भीतर इस बाबत आदेश जारी किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘पहले, केवल ड्राइवर और सह-यात्री के लिए सीट बेल्ट नहीं पहनने के लिए जुर्माना था, लेकिन हमने पीछे की सीट के यात्रियों को भी शामिल करने के लिए कानून को अपडेट किया है.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493