भारत में फिर रुलायेंगी प्याज की कीमतें,केंद्र ने प्याज के निर्यात पर बढ़ाया 40% शुल्क

नई दिल्ली: अनुमान लगाया जा रहा था कि आने वाले कुछ महीनों में प्याज की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता है जिसको लेकर सरकार ने इस पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है।

हाल में केंद्र द्वारा आए ताजा आदेश के अनुसार प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क (Onion Exports Duty ) बढ़ा दिया गया है। प्याज निर्यात की नई दरें 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेंगी। हाल में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।

आरबीआई ने इससे पहले एक बुलेटिन में प्याज की कीमतों के बढ़ने की आशंका व्यक्त की थी। अनुमान लगाया गया था कि हाल में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बाद प्याज के दाम एक बार फिर अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्सके अनुसार सितंबर के महीने में प्याज की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर में प्याज के दामों में 50 रुपये से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्याज पर निर्यात शुल्क बढ़ाने को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया। बफर स्टॉक के माध्यम से सरकार प्याज की तत्काल निकासी को बढ़ावा देगी। फसलों की मौजूदा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र ने ये निर्णय लिया है

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493