आने वाले समय में प्रिंट मीडिया से आगे जायेगा ‘‘सोशल मीडिया’’: अरूण यादव

30 july phभोपाल, 30 जुलाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी द्वारा 21 वी सदी में आई संचार क्रांति, जिसका विरोध तत्कालीन विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। आज पूरी की पूरी भाजपा, उसका शीर्ष नेतृत्व उसी संचार क्रांति और उसकी सहयोगी मीडिया-सोशल मीडिया का दुरूपयोग करके देश-प्रदेश की जनता को भ्रमित कर मीडिया एवं सोशल मीडिया का सत्ता में काबिज है, यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आईटीसेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘‘टैलेंट हंट’’ में कहीं।
श्री यादव ने आगे कहा कि आईटी और सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रष्टाचार, महंगाई, सिंहस्थ महापर्व में हुआ घोटाला, किसानों की दुर्दशा, दलित पर बढ़ते अत्याचार, शिक्षित बेरोजगार युवाओं के साथ छल-कपट, शिक्षा-चिकित्सा, स्वास्थ्य, रेत-खनन माफिया को संरक्षण आदि मुद्दों को उजागर कर प्रदेश की भाजपा सरकार की सच्चाई ब्लाक और पंचायत स्तर तक बेवाक तरीके से रखकर जनता के बीच हमें पहुंचाना होगी। आज युवा वर्ग सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग करता है, जिस तरह से भाजपा ने हमारी पार्टी के शीर्ष नेताओं की छवि को धूमिल, जनता को भ्रमित करने का जो कुकृत्य किया है, हमें जनता के सामने सच्चाई बताना है।
आईटी सेल के ‘‘टैलेंट हंट’’ कार्यक्रम में विधायक सचिव यादव ने कहा कि सोशल मीडिया ही एक माध्यम है, जिससे सरकार की खामियों को उजागर किया जा सकता है। इस अवसर पर सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने भी उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया।
इस अवसर पर कांग्रेस का इतिहास, यूपीए सरकार द्वारा किये गए विकास एवं जनसेवा के कार्य, सफल विदेश नीति, सुदृढ़ सुरक्षा नीति, जनहितकारी वित्त नीतियां, मोदी सरकार की अक्षमता, जुमलेबाजी, जनता से किए गए झूठे वायदे, वायदों की असफलताएं, विफल विदेश एवं सुरक्षा नीति, देश की अनदेखी कर विदेश भ्रमण, शिवराज सरकार के घोटाले, भ्रष्टाचार, कर्ज में डूबा प्रदेश, किसानों की समस्याऐं और सोशल मीडिया के माध्यम के बारे में आपकी जानकारी आदि विषयों पर भाषण प्रतियोगिता के साथ क्विज का भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ स्वागतण भाषण देते हुए आईटी सेल के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र वाजपेयी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की मजबूती और भाजपा के खिलाफ निचले स्तर तक संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। सेल की उपाध्यक्ष एवं समन्वयकद्वय श्रीमती करूणा शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं अजयसिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महामंत्रीत्रय श्रीमती सविता दीवान, वीरसिंह यादव, अजय चौर, मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा, प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा, भूपेन्द्र गुप्ता, सचिव विकास शर्मा, लोकमन कुशवाहा मंचासीन थे। इस अवसर पर आईटी सेल के पदाधिकारी राम पांडे, योगेन्द्रसिंह परिहार, जितेन्द्र मिश्रा, पल्लवी राज सक्सेना, अभिनव वारोलिया, अमित सोनी, प्रदीप पलिया, कपिल भार्गव, विपिन गंगवाल, रईस शेख, नितिन राजौरिया, मतीन भाई सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने अपने टैलेंट का परिचय दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493