दिल्ली – कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा नौ बंगलों में एक साथ निवास करते हैं .नयी दिल्ली का वह इलाका जिसे लुटियंस क्षेत्र कहते हैं में वोरा के नाम नौ बंगले आवंटित हैं.
33,लोधी स्टेट के अलावा नार्थ एवेन्यू ,साऊथ एवेन्यू एवं वीपी हाउस में इनके नाम आवास आवंटित हैं और इनमे इनके अतिथि निवासरत हैं .दरअसल सांसदों को अतिथियों के लिए तीन महीने के लिए आवास 19000 रुपये महीने की दर पर आवंटित किया जाता है जबकि इन इलाकों में किराया लाखों में है.
इन आवासों में अधिकांशतः वे ही अतिथि निवास करते हैं जो पूर्व सांसद हैं या क्षेत्र के वे गणमान्य जो दिल्ली को अपना ठिकाना बनाए हुए हैं .
dharmpath.com dharmpath