शिवराज से मिले रामदेव

ramdev and shivrajभोपाल, 20 फरवरी (एजेंसी)मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चल रही ‘नमामि देवी नर्मदे’ सेवा यात्रा में हिस्सा लेने सोमवार को भोपाल पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रामदेव सोमवार सुबह विमान से भोपाल पहुंचे। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से उनके मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच किन-किन मुददों पर चर्चा हुई है, इसका ब्यौरा फिलहाल नहीं मिल सका है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, बाबा रामदेव सोमवार को अलीराजपुर जिले में नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान आयोजित कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493