वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव 2019 में उडीसा के पुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच आज साफ हो गया है कि वह वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने वाराणसी में पूरी ताकत लगाने का फैसला किया है. बीजेपी सूत्रों के अनुसार अगले तीन महीनों में 25 केंद्रीय मंत्री बनारस की जनता से सीधे संवाद करेंगे. ये मंत्री अपने मंत्रालयों से जुड़े लोगों से तो बात करेंगे ही साथ ही उपलब्धियों का लेखा-जोखा रखने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे. हर मंत्री से कहा गया है कि पांच से दस हजार लोगों के सम्मेलन करें. इन सम्मेलनों में मंत्री बनारस में हुए अपने मंत्रालयों के काम का ब्यौरा देंगे. इसकी शुरुआत भी हो चुकी है.
dharmpath.com dharmpath