भाजपा के पूर्व सांसद कुसमरिया कांग्रेस में शामिल…भाषण के दौरान हुए भावुक

safe_imageभोपाल, 8 फरवरी – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी और पूर्व सांसद व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने डॉ. कुसमरिया को सूत की माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कुसमरिया ने कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए कहा, “भाजपा में उन्हें घुटन महसूस होने लगी थी, साथ ही बुजुर्गो की उपेक्षा हो रही थी। भाजपा के बदले रवैए के चलते पार्टी छोड़ी।”

उन्होंने उम्मीद जताई, “कांग्रेस प्रदेश में गाय, गरीब और किसानों के लिए काम करेगी। कांग्रेस ने वचन पत्र पर अमल किया है, इसके लिए राज्य की कमलनाथ सरकार बधाई की पात्र है।”

डॉ. कुसमरिया बुंदेलखंड के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। वह भाजपा से सांसद, विधायक रहे हैं। विधानसभा चुनाव में डॉ. कुसमरिया ने बगावत कर दमोह व पथरिया विधानसभा क्षेत्रों से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। दोनों स्थानों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493