(खुसुर-फुसुर)– मप्र भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से परेशान थे स्थानीय सांसद विधायक उनके आमंत्रण पर बैठकों में नहीं आते थे लेकिन जब उन्होंने अपनी व्यथा लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय को बतायी तब उपाध्याय ने जनप्रतिनिधियों को बैठकों में उपस्थित रहने के लिए ताकीद कर दिया।भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जी उपाध्याय को यह कहते हुए पाए गए की भाई साब अच्छा हुआ आपने सांसद विधायकों की चाबी कस दी अब ये लोग बैठकों में आने लगे ,जिलाध्यक्ष जी की इस वाहवाही से प्रभारी जी प्रसन्न हुए अब यह खुसुर-फुसुर जिलाध्यक्ष जी का उज्जवल राजनैतिक भविष्य तय करती है या टांगें और खींची जाएंगी यह भविष्य तय करेगा ?
dharmpath.com dharmpath