मोदी की लिखी कविता वेब सीरीज में

indexमुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी कविता ‘मोदी : द जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन’ में इस्तेमाल की गई है। यह कहानी मोदी के जीवन पर आधारित 10 हिस्सों वाली एक श्रंखला है।

सीरीज के निर्देशक उमेश शुक्ला ने एक बयान में कहा, “जब हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रिसर्च कर रहे थे, तब हमें उनके द्वारा लिखी कुछ सुंदर व समझदारी भरी कविताएं मिलीं और हमें लगा कि हमें उनकी किसी एक कविता को जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “इसलिए हमने उनकी कविता ‘श्याम के रोगन रेले’ का इस्तेमाल किया और यह एक बहुत ही शानदार गीत बन गया।”

निर्देशक को एरोस नाउ सीरीज में इसे इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है और इसे कविता पर आधारित गीत के रूप में पेश किया जाएगा।

मूल सीरीज को मिहिर भूता और राधिका आनंद ने लिखा है। प्रत्येक एपिसोड 35 से 40 मिनट के बीच का है, जिसमें मोदी से जुड़ी कई घटनाओं को दर्शाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493