‘न्याय’ योजना से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी भयभीत : राहुल

indexनई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यहां कहा कि ‘न्याय’ आय गारंटी योजना गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी और इसकी घोषणा ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार सुनिश्चित कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन ने कई लाख करोड़ रुपये कॉर्पोरेट को दिए जबकि गरीबों से 15 लाख रुपये उनके खाते में डालने का झूठा वादा किया गया।

पार्टी की ओबीसी इकाई के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, “मैंने कहा था कि 15 लाख रुपये का वादा संभव नहीं है। हम 20 फीसदी गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये देंगे। यह कदम 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालेगा।”

उन्होंने कहा, “यह ठीक है अगर मैं कहूं कि मैं आपको 15 लाख नहीं दे सकता। लेकिन, जब मैं कहता हूं कि मैं 72 हजार रुपये दूंगा तो मैं सच बोलता हूं। मैं झूठ नहीं बोलता।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी की ऐतिहासिक ‘न्याय’ योजना के बारे में घोषणा से मोदी डर गए हैं।

उन्होंने कहा, “क्या आपने आज उनका चेहरा देखा? मैंने डर देखा।” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस से चुनाव हारने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493