भारत को मोदी-शाह से बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार : केजरीवाल

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का कांग्रेस के साथ गठबंधन क्या संभव है? यह पूछे जाने पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने देश को खतरे में बताया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “देश खतरे में है और इसे मोदी-शाह की जोड़ी से बचाने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं। कोशिशें आखिरी वक्त तक जारी रहेंगी।”

दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन के लिए बातचीत अभी भी जारी है। आप का हरियाणा और चंडीगढ़ में भी गठबंधन पर जोर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493