Wednesday , 8 May 2024

Home » भारत » दिग्विजय ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया : शिवराज

दिग्विजय ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया : शिवराज

April 23, 2019 8:00 pm by: Category: भारत Comments Off on दिग्विजय ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया : शिवराज A+ / A-

indexभोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि दिग्विजय सिंह ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया है।

शिवराज ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में आयोजित सभा में कहा, “कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया है। कांग्रेस ने हिन्दुत्व को बदनाम करने का काम किया है, हिन्दुत्व को आतंक से जोड़ा है। भगवा ने तो सारी दुनिया को एक परिवार माना है, लेकिन कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने उस संस्कृति को कलंकित और लांछित करने का प्रयास किया है, जिसे सारी दुनिया पूजती है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के स्वाभिमान को धक्का मारा है, युवाओं, नौजवानों के संकल्प को धक्का मारा है, किसानों की उम्मीदों को धक्का मारा है। अब भोपाल की जनता भी दिग्विजय सिंह को धक्का मारेगी। दिग्विजय सिंह भोपाल के लिए विजन डाक्यूमेंट लेकर आए हैं, लेकिन उनका विजन मध्यप्रदेश के लिए क्या रहा है, यह सब जानते हैं। दिग्विजय सिंह का विजन गड्ढायुक्त सड़क, अंधेरा प्रदेश, सूखे खेत, भूखा गरीब और बेरोजगार नौजवान रहा है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है, चुनाव भी रिकार्ड तोड़ रहे हैं, लेकिन इनसे भी ज्यादा रिकार्ड तो राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह तोड़ रहे हैं। ये झूठ बोलने का रिकार्ड तोड़ रहे हैं। पहले राहुल गांधी चौकीदार पर अपशब्द बोलते थे, लेकिन जब सर्वोच्च न्यायालय ने फटकार लगाई तो अब कह रहे हैं कि चौकीदार चोर नहीं है, चौकीदार चोर नहीं है।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, “यह चुनाव दो विरोधी शक्तियों के बीच है। कांग्रेस वाले हमें विकास की इबारत सिखाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि विकास की इबारत तो भाजपा ने लिखी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी है।”

दिग्विजय ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया : शिवराज Reviewed by on . भोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर हम भोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर हम Rating: 0
scroll to top